अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी एंड हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। हैंडबाल में मुरादाबाद और हॉकी में बरेली ने फाइनल तक का सफर पूरा किया है। हॉकी के फाइनल मुकाबले में बरेली ने शाहजहांपुर को करारी शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
पुलिस लाइंस में खेली गई हैंडबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर और बदायूं के बीच हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने बदायूं को एक के मुकाबले 12 गोल से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने रामपुर को 7-4 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। इधर, टाउनहाल क्लब मैदान में चल रही हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में शाहजहांपुर ने पीलीभीत को 5-1 से तथा दूसरे मैच में बरेली ने रामपुर को 4-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंचने का अधिकार पाया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में बरेली ने मेजबान को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इससे पूर्व एसपी आरपीएस यादव ने टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी मैच का शुभारंभ किया। हैंडबाल का फाइनल मैच रविवार को शाहजहांपुर और मुरादाबाद के बीच पुलिस लाइंस में सुबह खेला जाएगा।