फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुंभ जाने वाली ट्रेन की बोगी नहीं खोलने पर हंगामा, छूटे यात्री

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी एक्सप्रेस में कोच में बैठने को लेकर नोकझोंक करते यात्री। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में रविवार की रात हंगामा हो गया। यात्रियों के बोगी नहीं खोलने पर गाली-गलौज तक की गई। इस दौरान कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए।
विज्ञापन

बरेली से प्रयागराज तक जाने वाली संगम एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। ऐसे में कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जुट गई। शाम छह बजे ट्रेन आने पर प्लेटफॉर्म पर खड़े मुसाफिरों ने चढ़ने के लिए बोगी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर के यात्रियों ने बोगी नहीं खोली। इससे भड़के यात्रियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक जनरल बोगी का गेट खुला तो वह पहले से भरी थी। ऐसे में उसमें सवार होना मुश्किल था। हंगामे के दौरान जीआरपी और आरपीएफ भी नदारद रही।
-

अप लाइन की ट्रेनों में काफी भीड़
-डाउन लाइन की तरह अप लाइन की गाड़ियां भी भरकर चली रही हैं। रविवार को धनवाद फिरोजपुर एक्सप्रेस में सवार होने को यात्री परेशान रहे। पहले से भरी ट्रेन में पायदान पर सफर करते यात्री नजर आए। भीड़ के चलते यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें