फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समय से पहले पीएचसी बंद कर चलते बने कर्मचारी, मरीज लौटे

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में राजनपुर पीएचसी पर लगा ताला। संवाद - फोटो : स्रोत- निफ्ट
विज्ञापन
तिलहर। कस्बे से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित गांव राजनपुर की पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेला कुछ समय के लिए लगा। बाद में अस्पताल बंद कर कर्मचारी चलते बने। ऐसे में दवा लेने के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट और कर्मचारियों के सहारे मरीजों की देखभाल होती है। यहां रविवार को जन आरोग्य मेला लगा। इस दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल खुला। फिर कर्मचारी अस्पताल बंद कर चले गए। अस्पताल के बाहर मिले ग्रामीणों ने बताया कि सुबह दस बजे अस्पताल खुलने के कुछ देर के बाद बंद कर दिया। लगभग एक बजे अस्पताल बंद मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमेंद्र राठौर ने बताया कि उन्हें अस्पताल खोलने की सूचना मिली थी।
-

बुखार और खांसी से पीड़ित लोग पहुंचे खुदागंज। पीएचसी हसनापुर में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ.फहीम खान ने 17 मरीज को देखा। यहां बुखार के पांच, त्वचा रोग के छह और खांसी के दो मरीज आए। उन्हें दवा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-पीएचसी बंद मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा। जांच के बाद वेतन रोकने की कार्रवाई भी होगी।
डॉ. अंसार अली, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें