फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
विज्ञापन
तिलहर। सीएचसी पर बंधीचक गांव के अमित यादव (25) की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

शनिवार शाम अमित को अचानक तेज बुखार आया। हालत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि अमित चल-फिर रहा था और खुद गाड़ी से उतरकर अंदर आया। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद ही अमित की हालत अचानक खराब होने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
अमित की मौत से उनकी पत्नी जीतू, पांच वर्षीय पुत्र शनि और तीन वर्षीय पुत्री काव्या का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इस मामले में मृतक के भाई अंकित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कुर्सियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें