फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में बुलडोजर लेकर पहुंची नगर निगम की टीम, सपा जिलाध्यक्ष भड़के, अफसरों से हुई नोकझोंक

Thu, 16 Apr 2026 05:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क निर्माण के लिए खुदाई करने गई नगर निगम टीम का बृहस्पतिवार को विरोध हुआ। आरोप है कि सड़क अलॉट जमीन पर बन रही है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने पहुंचकर अधिकारियों से नोकझोंक की, दावा किया कि जमीन 1989 में अलॉट हुई थी। वहीं पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से हुई नोकझोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क निर्माण के लिए खोदाई करने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नगर निगम से अलॉट जमीन पर सड़क बनवाई जा रही है। सूचना पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। उनके आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मंडी में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क का निर्माण कराने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पहुंची। टीम ने खोदाई और तोड़फोड़ का कार्य शुरू किया। तभी वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पहुंचे। उनके पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

सपा जिलाध्यक्ष बोले- वर्ष 1989 में अलॉट की गई थी जमीन 
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर ने नगर निगम के अफसरों को बताया कि खालिद को वर्ष 1989 में जगह अलॉट की गई थी। वह जमीन पर रेता-बजरी का कारोबार करते हैं। इस मुद्दे पर पूर्व में तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा और डीएम से वार्ता की थी। इसके बाद खालिद ने अपनी दो फीट जगह खुद छोड़ दी थी। वहां पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इसके बाद भी उनकी जमीन पर तोड़फोड़ करते हुए खोदाई की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम को नियम के अनुसार नोटिस देकर अलॉटमेंट को निरस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
इस बीच सपा जिलाध्यक्ष की नगर निगम अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। मामला शांत होने के बाद जिलाध्यक्ष वहां से लौट आए। तब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने विरोध करने वाले पांच युवकों को हिरासत में लेकर चौक कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद कार्य को शुरू करा दिया। जेसीबी से संबंधित निर्माण को गिरा दिया गया। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि चौक कोतवाल क्षेत्र की शांति बाधित कर रहे हैं। नाजायज तरीके से पांच लोगों को हिरासत में लेना लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। लोग अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते हैं। इंस्पेक्टर के आचरण के खिलाफ सपा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें