शाहजहांपुर। महिला की मौत पर परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही एवं सुरक्षा गार्ड पर आरोप लगाए। हालांकि बाद में बगैर पोस्टमॉर्टम कराए परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी सुमित अपनी 55 वर्षीय मां को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि मां को समुचित इलाज नहीं मिला। उनकी मां की मृत्यु हो गई। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि अगर शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी। संवाद