फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेहनताना न मिलने पर ठेकेदार व मजदूरों का हंगामा

Wed, 30 Oct 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कोला मोड़ स्थित कंपनी के ऑफिस पर प्रदर्शन करते ठेकेदार। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछ रही पाइप लाइन के ठेकेदार और मजदूरों को दो माह से भुगतान नहीं मिला है। मंगलवार को उन्होंने कंपनी के अधिकारियों का घेराव कर हंगामा काटा।
विज्ञापन

मजदूरों ने कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। हालांकि, बाद में कंपनी के उच्च अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद मजदूर शांत हो गए। जनपद में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत आंध्र प्रदेश की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) को गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने तहसील को चार जोन में बांटकर काम कराया। कंपनी ने ग्राम पंचायत स्तर पर ठेकेदार नियुक्त किए हैं। क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ठेकेदार हैं और हर ठेकेदार के अधीन 20 से 30 मजदूर कार्य कर रहे हैं।
ठेकेदार अजीत मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, अजय सिंह आदि ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने बीते सितंबर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। इस कारण ठेकेदार और मजदूर खासे परेशान हैं। त्योहार नजदीक आने के बाद भी अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। इसके विरोध में ठेकेदार व मजदूर मंगलवार को लामबंद होकर कोला मोड़ के पास बने कंपनी के ऑफिस जा धमके। अधिकारियों का घेराव कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक उनके डटे रहने से अधिकारी ऑफिस से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरा मामला समझने के बाद कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कराई। वार्ता में बुधवार तक कुछ बकाया धनराशि और शेष जल्द भुगतान कराने का आश्वासन देकर अधिकारियों ने मजदूरों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें