फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां की सहकारी चीनी मिल में किसान से हाथापाई के बाद हंगामा

Thu, 27 Feb 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। करनापुर की किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना उतारने के दौरान किसान और मिलकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। घटना से नाराज किसानों ने मिल में जमकर नारेबाजी की। मिल के जीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर शांत करने के बाद समझौता करा दिया।
विज्ञापन


गांव सुजानपुर निवासी सुहावन वाजपेयी बुधवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से गन्ना लेकर चीनी मिल गए थे। चेन के पास गन्ना उतारने के दौरान पंजा ट्राॅली में लग गया और ट्राॅली का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने विरोध किया तो मिलकर्मियों ने हाथापाई कर दी। उसके शोर मचाने पर तमाम किसान एकत्र हो गए।
जानकारी पाकर भाकियू किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप, राष्ट्रीय सचिव विजेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव ओमकार मिश्रा, सुमित शुक्ला, विकास शुक्ला आदि भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिल की ओर से मामले की जानकारी एसडीएम संजय पांडे को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शांत किया। इसके बाद जीएम डॉ. सुभाष यादव ने किसानों और मिलकर्मियों के बीच वार्ता करके दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद पवन कश्यप ने जीएम से वार्ता करते हुए कहा कि किसानों को मिल की ओर से सुविधा मिलने के बजाय अभद्रता की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




किसान और मिलकर्मी के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को बिठाकर समझौता करा दिया है। मिल में गन्ना उतारने के दौरान जिस किसान की ट्राॅली क्षतिग्रस्त हो जाती है तो उसे ठीक कराने की व्यवस्था की गई है। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. सुभाष यादव, जीएम, किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें