फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही इंडियंस ने सुपर जायंट्स को 19 रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Thu, 27 Feb 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही इंडियंस टीम के ​खिलाड़ी जीत के बाद ट्रॉफी के साथ। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के पुवायां राेड पर राइस मिल मैदान में बुधवार को निगोही इंडियंस और निगोही सुपर जायंट्स के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। निगोही इंडियंस ने 19 रन से मैच जीतकर फैजान मेमोरियल निगोही प्रीमियर लीग सीजन नौ का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर निगोही इंडियंस ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने सात विकेट खोकर 20 ओवर में 210 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोही जायंट्स की टीम सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।
निगोही इंडियंस टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए 80 रन और शोभित ने 46 रन बनाए। टीम ने सात विकेट खोकर 210 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए मकसूद ने चार विकेट लिए। निगोही सुपर जायंट्स की ओर से सारांश ने 79 और हर्ष ने 35 रन की पारी खेली। निगोही इंडियंस के लिए आनंद और शोभित ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार खेल के लिए शोभित द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम निगोही इंडियंस को ट्रॉफी और 35000 की नगद धनराशि दी गई। उपविजेता निगोही जायंट्स की टीम को 25000 धनराशि मिली। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य के पति सत्यपाल सक्सेना, एनपीएल चेयरमैन राजेश सिंह, संरक्षक जीशान रजा खां, हाफिज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें