जेल रोड पर हादसे के बाद लगी भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। जेल रोड पर कृष्णानगर कॉलोनी के सामने सोमवार रात कार और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। हादसे में दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। घायलों के रिश्तेदारों ने कार में तोड़फोड़ की।
बताया गया कि सिंधौली क्षेत्र निवासी सत्यपाल पत्नी और बेटे के साथ रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने आए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय उनकी बाइक कार से टकरा गई। घायलों को देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद