पुवायां। बच्चों से बात कर रही मानसिक मंदित महिला को देखकर गांव कलंदरगंज में लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस महिला को थाने ले आई।
थाने में महिला काफी देर तक हंगामा करती रही। इसके बाद महिला को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने महिला को मानसिक मंदित बताकर बरेली के मानसिक अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस महिला को वन स्टाॅप सेंटर ले गई है। बुधवार काे महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में जांच कराई जाएगी और एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद