परौर। हैदलपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कथावाचक चंगेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर कथावाचक ने बधाई गीत प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे। इसके साथ ही पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कथा के श्रवण में आर्येंद्र कुशवाहा, पप्पू सिंह, सेठ पाल सिंह , राजपाल सिंह, विपिन कुमार, सुनील कुमार यादव, विपिन यादव आदि शामिल रहे। संवाद