फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Result: शाहजहांपुर की पुवायां नगर पालिका सीट से भाजपा जीती, संजय गुप्ता ने लगाई हैट्रिक

Sat, 13 May 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां नगर पालिका परिषद से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित गोपाल अग्निहोत्री को 4446 मतों से हराया। 
विज्ञापन
भाजपा के विजयी प्रत्याशी संजय गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले की पुवायां नगर पालिका परिषद से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। उनको 9300 वोट मिले। संजय गुप्ता के निकटतम रहे सपा समर्थित गोपाल अग्निहोत्री को 4854 वोट मिले। संजय गुप्ता 4446 मतों से जीते हैं। 

विज्ञापन


संजय गुप्ता सबसे पहले वर्ष 2012 में निर्दलीय के रूप में चुनाव जीत कर चेयरमैन बने थे। वर्ष 2017 में भी वह निर्दलीय चुना लड़े और भाजपा के डॉ. सुधीर गुप्ता को हराया था। इस बार वह भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े और तीसरी जीत दर्ज की।

नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी कमलकांत को 113, बसपा प्रत्याशी विजयप्रताप को 410, निर्दलीय गौरव मिश्रा को 110, विकास गुप्ता को 271, नीति गुप्ता को 27, अमित को 57, ममता को 76, पवन कुमार को 412 और गंगाराम मिश्रा को 173 वोट मिले हैं। 25 लोगों ने नोटा को भी पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद और एमएलसी की रणनीति रही कामयाब

पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कई दावेदार थे। पार्टी ने यहां निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता को सभी पर वरीयता देकर उम्मीदवार बनाया था। सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री पार्टी सिंबल न लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। पार्टी के टिकट न देने से खिन्न भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाराम मिश्रा भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। 

मतदान से तीन दिन पूर्व गंगाराम मिश्रा ने गोपाल अग्निहोत्री को समर्थन की घोषणा कर दी, इससे मुकाबला कठिन होना तय माना जा रहा था। इसके बाद राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कमान अपने हाथ में ली। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जितिन प्रसाद ने भी पुवायां आकर वोट मांगे। कई ब्राह्मण नेताओं को बुलाकर समझाया गया और संजय गुप्ता के पक्ष में वोट देने और वोट मांगने को कहा गया। इसके बाद स्थिति बदल गई और संजय गुप्ता की जीत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें