फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Result: शाहजहांपुर की पहली महापौर बनीं भाजपा की अर्चना वर्मा, कांग्रेस की निकहत को हराया

Sat, 13 May 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा पहली मेयर होंगी। भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 30,256 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी निकहत इकबाल को हराया।
 
विज्ञापन
भाजपा की विजयी प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महापौर के रूप में नाम दर्ज कराते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल को 30,256 वोटों से हरा दिया। अर्चना को 80740 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 50484 मतों से संतोष करना पड़ा। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अर्चना वर्मा को जीत का प्रमाणपत्र दिया।

विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम महापौर के आठ और 60 वार्डों के 404 पार्षद प्रत्याशियों का ईवीएम में बंद राजनीतिक भविष्य का फैसला हुआ। मतगणना शुरू होने के साथ भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई। 38 में से 22 वोट अर्चना को मिले। पहले राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 3747 वोटों से बढ़त बना ली। इसके बाद बढ़त का दायरा बड़ा होता चला गया और अंतिम राउंड तक प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी के आसपास भी नहीं पहुंच सके। 

1335 लोगों ने नोटा दबाया

सपा प्रत्याशी माला राठौर को 20144, बसपा प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम को 5543, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुमन वर्मा को 2697 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा (उपर्युक्त में से कोई नहीं) को मिले। 1335 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इनके अलावा राष्ट्रीय समाज पार्टी की मीरा देवी ने 854, निर्दलीय जोहा इकबाल ने 817, सुनीता यादव ने 505 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम : वर्ष 2017 (तब शाहजहांपुर नगर पालिका था।)
नगर निकाय-जीता प्रत्याशी-हारा प्रत्याशी-अंतर
1. शाहजहांपुर नगर पालिका-जहांआरा बेगम (सपा)- नीलिमा प्रसाद (भाजपा)-5361
2. तिलहर नगर पालिका- हाजरा बेगम (सपा)- राजीव राठौर (भाजपा)- 2464
3. जलालाबाद नगर पालिका- मनेंद्र गुप्ता (भाजपा)- शकील अहमद (निर्दलीय)-474
4. पुवायां नगर पालिका- संजय गुप्ता निर्दलीय- डॉ. सुधीर गुप्ता (भाजपा)- 3749
5. कटरा नगर पंचायत- जमाल फातिमा (कांग्रेस)- रेखा गुप्ता (सपा)-5311
6. खुदागंज नगर पंचायत- सुधा सिंह (भाजपा)- ताहिर अली (बसपा)-2083
7. अल्हागंज नगर पंचायत- राजेश वर्मा (भाजपा)- राजू शाह (सपा)- 1020
8. रोजा नगर पंचायत- नीतू जाटव निर्धलीय)- निर्मला कैथवार (भाजपा)- 1989
9. खुटार नगर पंचायत- अनुपम शुक्ला (निर्दलीय)- लक्ष्मण गुप्ता (भाजपा)-1062
10. कांट नगर पंचायत - सुरैया बेगम (सपा)- सुनारा बेगम (कांग्रेस)- 141
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें