शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री और नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सात बजे ही अपना वोट डाल दिया था।
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। सोमवार को शाहजहांपुर में दोपहर एक बजे तक 35.46 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शुरुआत में धीमी गति से चला लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ी। जिले में सुबह नौ बजे तक 7. 84 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.07 और दोपहर 12 बजे तक 28.12 फीसदी मतदान हुआ। जिले में कुछ स्थानों पर ईवीएम की खराबी के कारण थोड़े समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। तिलहर विधानसभा के गांव गांव मुड़िया वैश्य के मतदाताओं ने सड़क न बनने पर वोट डालने से इनकार कर दिया।
शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री और नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सात बजे ही अपना वोट डाल दिया था। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ सुबह नौ बजे मतदान किया। संवाद