फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड बारहवीं में चिलौआ के किशन ने किया टॉपर

Mon, 18 May 2015 12:42 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 12वंी का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के पंडित रघुवर दयाल मिश्र इंटर कॉलेज चिलौआ के छात्र किशन मिश्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आदर्श इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा की छात्रा नित्या मिश्रा ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष श्रीवास्तव और राजकीय इंटर कॉलेज कांट के सूरज वर्मा संयुक्त रूप से 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव संजय उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिले में इंटरमीडिएट के 35692 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 33266 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 30155 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की, जिले में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 90.65 रहा। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा के लिए 48364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 41816 सम्मिलित हुए। परीक्षा में 32412 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस तरह हाईस्कूल में 77.51 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षा 147 केंद्रों पर संपन्न हुई थी।
परीक्षाफल दोपहर साढ़े 12 के आसपास जैसे ही डाउनलोड किया गया। स्कूल कॉलेजों में रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राएं उत्सुक हो उठे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने स्कूल का परीक्षाफल निकाला और बच्चों को बताना शुरू किया तो सभी खुशी से उछल पड़े। बच्चों ने स्कूल में सहपाठियों के साथ खूब जश्न मनाया। वहीं प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शाबाशी दी। शहरी क्षेत्रों में रिजल्ट देखते देर नहीं लगी, जबकि ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था नहीं होने या अव्यवस्थित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफलता मिलने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ झलक रही थी कई विद्यार्थियों ने मोबाइल से ही अपने घर पर खुशखबरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें