फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट अमावस्या पर मांगी पति की लंबी आयु

Mon, 18 May 2015 12:36 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू धर्म में वट अमावस्या (वर अमावस) का बहुत महत्व है, इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती हैं और बरगद अर्थात वट वृक्ष की पूजा करती हैं।
विज्ञापन

इसी कामना को लेकर रविवार को सुहागिनों ने उपवास रखा और लाल जोड़े में सजधज कर बरगद की विधि-विधान से पूजा की। चूंकि वट वृक्ष की उम्र सबसे अधिक होती है, इसीलिए आज के दिन इसी वृक्ष को पूजा जाता है। सुहागिनों ने परंपरागत ढंग से मिष्ठान, पूड़ी आदि से भोग लगाकर आरती की और बाद में सूत का कलावा वृक्ष पर लपेटकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। बाद में बरगद के फल को गटक कर ही उपवास खोला। शहर में मारवाड़ी पाठशाला, चौकसी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर समेत उन स्थलों पर सुहागिनों का सुबह से ही तांता लगा रहा, जहां बरगद के पेड़ थे। इसके अलावा विषम परिस्थितियों में बरगद की टहनी घर पर मंगाकर सुहागिनों ने घर में श्रद्धापूर्वक वट अमावस्या की पूजा की।
विज्ञापन

अजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें