शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के लिए पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में लापरवाही करने पर 28 स्कूलों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिले के 386 विद्यालयों के लिए डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ विद्यालयों ने इसमें लापरवाही बरती गई। इसके चलते 28 विद्यालयों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए भवनों, कक्षों की संख्या, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी थी। सूचनाएं अपलोड होने के बाद डीएम की ओर से गठित तहसीलवार कमेटी सुविधाओं का निरीक्षण करेंगी।
-