फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्र निर्धारण के लिए 386 स्कूलों के भौतिक सत्यापन को पांच टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने तहसीलवार टीमें गठित कीं, 20 जुलाई तक ऑनलाइन भरनी होगी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के 386 विद्यालयों को 20 जुलाई तक आधारभूत सुविधाओं और भौतिक संसाधनों का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। डीएम ने तहसीलवार भौतिक सत्यापन के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण के लिए परिषद की वेबसाइट पर मूलभूत सुविधाओं को अपलोड करना होगा। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों की ओर से अपलोड की गई जानकारी के सत्यापन के लिए डीएम ने तहसीलवार समितियों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, राजकीय हाईस्कूल अथवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। ये टीमें विद्यालयों का मौके पर निरीक्षण कर पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं का मिलान करेंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 21 जुलाई से भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू होगा। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का अंतिम प्रस्ताव तैयार कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। जिन विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलेंगी, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
गड़बड़ी मिलने वाले स्कूलों में नहीं बनाएं केंद्र
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डीआईओएस को परीक्षा केंद्र निर्धारण में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष परीक्षा के दौरान जहां गड़बड़ी सामने आई है। उन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जाए। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए स्वच्छ छवि वाले स्कूलों को केंद्र बनाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें