फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिठाई की दो दुकानों में मिली गंदगी, जारी किए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिंधौली कस्बे में मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया। मिठाई विक्रेताओं को एक्सपायरी डेट अंकित करने और खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विनय कुमार यादव और सौरभ सोनी ने राम स्वीट हाउस, यादव मिष्ठान भंडार, प्रकाश स्वीट हाउस, प्रेमा डेयरी, पंडित जी स्वीट हाउस समेत फुटपाथ पर लगी मिठाई की दुकानों की जांच की। टीम ने चिनौर स्थित फौजी डेयरी का भी निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड संबंधी कमियां और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
प्रकाश स्वीट हाउस से मावे और प्रेमा डेयरी से सोहन पापड़ी का एक-एक नमूना लिया गया। राम स्वीट हाउस में जाले लगे होने और खुले में मिठाई रखे जाने, यादव मिष्ठान भंडार में फर्श पर गंदगी तथा खुली चटनी और समोसा मिलने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। पंडित जी स्वीट हाउस समेत अन्य विक्रेताओं को भी मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दीपावली को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें