फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार

Thu, 04 Jun 2015 07:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे पर दी गई जमीन पर लगाए गए जामुन के पेड़ और बोरिंग के बदले सुविधा शुल्क की मांग पूरी नहीं करने पर लेखपाल ने जमीन पर दूसरे व्यक्ति को कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव यारपुर लाड़पुर निवासी विश्राम सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम के नाम एसडीएम एपी श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर यही दुखड़ा बयां किया। उन्होंने एसडीएम को बताया कि उन्हें गांव की गाटा संख्या 857 की 0.1170 हेक्टेयर जमीन सरकार से पट्टे पर मिली थी। इस जमीन पर खेती के दौरान जामुन का एक पेड़ लगा लिया और बोरिंग कराई। इसके ऐवज में एक लेखपाल ने पांच हजार रुपये मांगे। यह रकम नहीं दे पाने पर लेखपाल ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को कब्जा दिला दिया। कुछ जमीन पर दबंग पहले से कब्जा किए हुए हैं और अब पट्टे की जमीन छिनने से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। एसडीएम श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें