फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुईं विवि पराक्षाएं

Mon, 09 Mar 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो र्गइं। पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच बीकॉम और बीए के पेपर हुए। इस बार परीक्षा के लिए एक-दो को छोड़ शेष सभी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के परीक्षा प्रभारी एसपी डबराल ने बताया कि सुबह की पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष के पेपर में पंजीकृत 445 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 433, द्वितीय पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के पंजीकृत 411 के  परीक्षार्थियों के सापेक्ष 411 और तृतीय पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष के पंजीकृत 422 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 415 उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने बताया कि उनके यहां प्रथम पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष के पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में 124, बीए प्रथम वर्ष अरेबिक में 48 में 46, द्वितीय पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष में 103 में से 102 और बीए उर्दू में 516 में 509 तथा तृतीय पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष के 89 के सापेक्ष 86 तथा बीए अरेबिक में 16 में शतप्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

उधर, आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में 88 के सापेक्ष 86 और द्वितीय पाली में 140 में 139 तथा तृतीय पाली में 110 में 108 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।


यूपी बोर्ड और सीबीएसई के भी हुए पेपर
होली की छुट्टियों के बाद यूपी बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा केंद्रों पर भी रौनक लौट आई। यूपी बोर्ड में सोमवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल संस्कृत, पालि, अरबी, फारसी, द्वितीय पाली में हाई स्कूल सिलाई तथा इंटर में प्रथम पाली में मानव विज्ञान और कृषि अभियंत्रण एवं द्वितीय पाली में जीव विज्ञान और औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर हुआ। दोनाें पालियों में कोई सचल दलों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें