फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चालक-परिचालक की सेवाएं समाप्त होने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

Fri, 09 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एआरएम को ज्ञापन देते यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो पर कार्यरत यूनियन के पदाधिकारी व एक कर्मचारी की सेवाएं बहाल कराए जाने के लिए यूनियन के लोगों ने एआरएम को ज्ञापन दिया। इसके साथ ही गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के कार्यालय भी पहुंचे। जहां अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में कार्यरत राजकुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का पदाधिकारी भी है। वहीं महिपाल भी यूनियन से जुड़ा है। दोनों कर्मचारियों की पिछले काफी लंबे समय से विभागीय अफसरों की ओर से शिकायतें की जा रही है। इसके बाद डिपो के अफसरों की ओर से संबंधित कर्मचारी की जांच रिपोर्ट आरएम कार्यालय भेजी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पिछले शनिवार को देर शाम उन दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियाें में रोष फैल गया। बृहस्पतिवार को यूनियन के पदाधिकारी एकत्र होकर एआरएम कार्यालय पहुंचे। जहां दोनों कर्मचारियों के सेवाएं बहाल किए जाने की मांग की। इसके साथ ही एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन दिनों के भीतर अगर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लोग आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में शाखा मंत्री साधुराम दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से ज्ञापन दिया गया है। जिसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई है। अफसरों के आदेश के बाद ही विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें