फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगाें को भारी भरकम टैक्स की मार से छूट देगा केंद्रीय बजट : खन्ना

Sat, 15 Feb 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रेती ​स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जानकारी देते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों को लाभ देने वाला बताया। कहा कि बजट में इनकम टैक्स में भारी छूट देते हुए लोगों को कर की मार से बचाने का काम किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि बजट में किसानों को लाभ दिया गया है तो व्यापारी वर्ग भी अछूता नहीं है। शिक्षा, चिकित्सा का विशेष ध्यान रखते हुए विकासपरक योजनाओं को बड़ी संख्या में रखा गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए साधनों को स्थापित करने के साथ इनकम टैक्स में 12 प्रतिशत की बढ़ी छूट देकर सर्विस सेक्टर के लोगों के अलावा अन्य को बड़ी राहत देने का काम किया।
बोले कि यूपी में विकास का पहिया पहले से तेजी गति से घूमेगा। लोगों के हाथों में मुद्रा शक्ति पहुंचेगी। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की सराहना की।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए विशेष प्रावधान करते हुए वर्ष 2024-25 में केंद्रीय करों का हिस्सा बढ़ाकर 2.30 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह पहले 2.18 लाख करोड़ रुपये था। आगामी वर्ष के लिए यह राशि 2.55 लाख करोड़ रुपये होगी।
इस मौके पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पार्षद रामबरन सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद वित्त मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनता के बीच जाकर बजट के लाभ बताने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें