शाहजहांपुर। दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कर्मियों की ड्यूटी उपकेंद्र पर लगाने के साथ ही टीमें भी गठित की जाएंगी। फॉल्ट आने पर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कराएंगे।
सोमवार को दीपावली है। त्योहार पर बिजली की रंग-बिरंगी झालराें से रोशनी करने के चलते लोड बढ़ने से फॉल्ट होने का डर बना रहता है। त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने कमर कस ली है।
एसई के निर्देश पर सभी एसडीओ ने जेई को पत्र जारी कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जेई व अधीनस्थ स्टाफ को उपकेंद्र पर रहने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त फॉल्ट आने पर सही करने के लिए टीम भी बनाई जाएगी। एक्सईएन सिटी ऋषिपाल ने बताया कि त्योहार को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। संवाद