फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। फरीदापुर गांव के पास गर्रा नदी में मंगलवार को शाम करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने नदी में शव देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का अनुमान है कि शव नागरपाल गांव के पास नदी के पुल से होते हुए यहां तक पहुंचा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी में सड़ी-गली हालत में शव मिला है। मृतक के चेहरे का मांस गायब हो जाने से सिर कंकाल जैसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी और उम्र का अंदाजा भी नहीं लग सका है। शव पर सफेद और भूरे रंग की मोटी धारीदार शर्ट और काली जींस पाई गई है। उन्हाेंने बताया कि मरने वाले का पता लगाने के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का ब्योरा मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें