फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट और नकदी छीनने की कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नवाबपुर गंगा निवासी महेंद्र कुमार ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रुपये मांगने पर मारपीट करके नकदी छीनने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 20 अगस्त 2024 को गांव भटिउरिया बुजुर्ग निवासी करन और उमेश को 62 हजार, गांव हदीरा निवासी विकास और सुमित को 21 हजार रुपये एक भट्ठा मालिक से लेकर ईंट पाथने का काम करने के लिए दिए थे। इसके बाद वे लोग भट्ठे पर काम करने के लिए गए, लेकिन एक माह बाद ही रात में चुपके से भाग निकले।
फोन करने पर उन्होंने काम करने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर टाल मटोल करने लगे। 12 जुलाई 2025 की शाम साढे़ पांच बजे उक्त लोग गांव नवाबपुर गंगा की बाजार में मिल गए। जिस पर महेंद्र ने रुपये मांगे तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। सात सौ रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

शोर सुनकर बाजार में लोग एकत्र हुए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने और उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें