फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश

Fri, 05 Jun 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा के लिए शुक्रवार को संबंधित विभागों के अफसरों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी मदनापुर और ददौल की निर्माण एजेंसी को दिया गया काम जल्द पूरा करके बिल्डिंग चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेतु निर्माण निगम के अफसरों को गर्रा नदी, बहगुल नदी और ढाई घाट पुल के एप्रोच रो जल्दी बनवाने के निर्देश दिए। लोहिया समग्र गांवों के संतृप्तिकरण की समीक्षा करते हुए पिछले साल के अवशेष कार्य प्राथमिकता से पूरे कराने पर जोर दिया।
खरीफ फसलों की तैयारी की प्रगति जांचते हुए डीएम ने सभी किसानों को ब्लॉक स्तरीय कृषि बीज भंडारों पर 15 जून तक धान का संकर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर उप निदेशक कृषि प्रसार आरके यादव ने बताया कि धान का संकर बीज सभी बीज भंडारों पर अनुदान सहित उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि बीज अनुदान किसानों के खातों में दस दिन में पहुंच जाएगा। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें