शाहजहांपुर। अंडर-23 महिला क्रिकेट का ट्रॉयल कानपुर में आयोजित होगा। ट्रॉयल के लिए जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालीं चार महिला खिलाड़ियों के नाम उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को भेजे गए हैं। जल्द ही ट्रॉयल की तिथि घोषित की जाएगी।
मदनापुर कस्बे की निवासी संध्या सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी की हर्षिता, शहर की एकता मिश्रा और अंशिका ने जिलास्तर पर आयोजित ट्रॉयल में अंडर-23 में शानदार प्रदर्शन किया था। चारों ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। प्रदेश स्तर पर कानपुर में होने वाले ट्रॉयल के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन से नाम मांगे हैं।
इसके बाद चारों बल्लेबाजों के नाम उपलब्ध कराए गए हैं। एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि जल्द ही ट्रॉयल की तिथियां घोषित होंगी। इसमें खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वालीं महिला खिलाड़ियों को कानपुर में खेले जाने वाले मैचाें में मौका मिलेगा। वहां अच्छा करने पर यूपी की टीम में जगह मिल सकती है।
महिला खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारी
कानपुर में होने वाले ट्रॉयल के लिए महिला खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मनोज यादव ने बताया कि संध्या लखनऊ में सहारा एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। अन्य खिलाड़ी भी ट्रॉयल के लिए पसीना बहा रहीं हैं।