फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... गीतों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
रोजा में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जन्माष्टमी पर रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद वातावरण जयकारों से गूंज उठा। लोगाें ने हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की जयकारे लगाए। इस बीच प्रसाद बांटा गया। लोगों ने आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन


कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्णा मंदिर पर बच्चों ने नृत्य से धूम मचाई। लीलाओं व झांकियों के मध्य तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मंदिर पहुंचे। सदस्यों में देवेंद्र खुराना, पार्थ सचदेवा, देवेंद्र अरोरा, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेवा आदि ने भजन गाए। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि कृष्ण लीलाओं में भाग लेने वाले बच्चों को 21 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
रोजा। जन्माष्टमी में कृष्ण जन्म की लीलाओं की झांकियों को सजाया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ दर्शन के लिए पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। सराय काइयां स्थित ओम कालेश्वर नाथ के पास राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई। आयोजक रामस्नेही राठौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




आधी रात होते ही मंदिरों में गूंजे जयकारे
खुटार। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव की शनिवार की रात धूम रही। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, मां पंथवारी मंदिर, बालाजी धाम, बाबा गुलराहनाथ मंदिर, देवस्थान मंदिर, नौगवा स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला कोट स्थित भोले शंकर मंदिर, गांधीनगर मोहल्ला स्थित भुंइहार बाबा शिव मंदिर, बाबा बगियानाथ मंदिर पर खूब साज सज्जा की गई।
रात के 12 बजते ही आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाई गईं। बाद में प्रसाद वितरण कर भगवान कृष्ण की जय-जयकार की गई। बाबा गुलराहनाथ मंदिर पर पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला दिखाई गई। मां पंथवारी मंदिर पर कथावाचक श्रीराम वाजपेयी ने कृष्णलीला सुनाई। बाबा बगियानाथ मंदिर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत की।

पुवायां। श्री ठाकुर जगमोहन लाल जी मंदिर तिराहा बाजार पुवायां में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। आयोजन में मनोज कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रजत गुप्ता आदि का सहयोग रहा। नगर के देवस्थान मंदिर, हरेराम मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर सहित कई मंदिरों में भी जन्माष्टमी मनाई गई।



किसानों ने धरनास्थल पर ही किया पूजन

पुवायां। मंडी समिति परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट का धरना प्रदर्शन 21वें दिन रविवार को भी जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल पर ही जन्माष्टमी मनाई। धरने पर बैठे किसान संजय मिश्रा, हरपाल सिंह, मोनू सिंह, नोखेलाल, मूंगालाल, संतोष कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस, प्रशासन हठधर्मिता पर उतारू है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। संवाद

रोजा में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार। संवाद

रोजा में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें