फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौसा-भांजे की मौत, बाइक पर सवार थे दोनों

Tue, 31 Dec 2024 09:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)

सार

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर अयोध्यापुर से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर सूरज के मौसा सुरेश मजदूरी करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त की। 
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित खुटार-गोला रोड पर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक से जा रहे मौसा-भांजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों लोग लखीमपुर के रहने वाले थे। परिवार में दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव हुसैनपुर निवासी स्वामी दयाल (50 वर्ष) अपने साढ़ू मैलानी के गांव अयोध्यापुर निवासी रामेश्वर के बेटे सूरज (20 वर्ष) के साथ खुटार से अयोध्यापुर की ओर जा रहे थे। खुटार-गोला मार्ग पर निहालपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर उनकी बाइक में लग जाने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक रोड किनारे झाड़ी में जाकर फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर अयोध्यापुर से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर सूरज के मौसा सुरेश मजदूरी करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आननफानन एंबुलेंस बुलाकर दोनों शव मौके से हटवाकर जिला मुख्यालय भिजवा दिए।
विज्ञापन

सुरेश ने पुलिस को बताया कि स्वामीदयाल और सूरज दो दिन पूर्व खुटार के गांव बुझिया में रिश्तेदारी में आए थे। मंगलवार देर शाम दोनों लोग बुझिया से रिश्तेदारी में मैलानी के गांव सुआबोझ जा रहे थे। स्वामी दयाल की पत्नी विमला देवी की पहले ही मौत हो चुकी है और एक पुत्री थी, जिसकी शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेले ही रहते थे और मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे। सूरज भी मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाता था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें