फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब पीने के लिए रुपये नहीं मिलने पर सिर में ठोंक ली कील

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ विक्की ने शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर सिर में कील ठोंक ली। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

विशाल नशे का आदी है। कामकाज नहीं करने के चलते अपनी मां से ही रुपये मांगता है। बताते हैं कि रविवार दोपहर शराब के नशे में अपनी मां के पास आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगना शुरू कर दिए। मां के इन्कार करने पर नाराज हो गया। उसने अपने सिर में जूते में लगाई जाने वाली लोहे की कील ठोंक ली।
दर्द से कराहता देखकर मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सिर में लगी कील निकाल दी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें