फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान से मोबाइल छीनकर भागे दो युवक, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगरिया चौकी के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे किसान से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव के रहने वाले किसान से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा कर घेराबंदी की। इस दौरान बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगा मिला, जिससे नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़ा गया युवक अपने साथी के साथ जिले में मोबाइल छिनैती की अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें