फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में हाईवे पर ट्रक से कुचल कर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
गांव दौलतपुर खीरी के पंकज का फाइल फोटो - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। लौंहगापुर के जंगल में बुधवार रात बाइक सवार दो युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार और उनके साथी गांव बांकेगंज के 27 वर्षीय रवि कुमार पूरनपुर क्षेत्र में बरात से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गांव दौलतपुर निवासी रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र पंकज और उसका साथी रवि बाइक से बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने गए थे। रात लगभग साढे़ बारह बजे घर लौटते समय खुटार-पूरनपुर हाईवे पर गांव लौहंगापुर के पास जंगल में एक ट्रक चालक ने उनके बेटे की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पंकज और उसके साथी रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी खुटार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पंकज और रवि के परिजन तक पहुंची तो वे खुटार पहुंचे।
इकलौता बेटा था रवि, चार माह पहले ही हुई थी शादी
सड़क हादसे में जान गवांने वाले रवि कुमार के पिता छोटेलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद वह दो बहनों चांदनी और प्रतिभा, मां राजेश्वरी की देखभाल करता था। रवि की चार माह पूर्व गोला कस्बा निवासी जूली देवी से शादी हुई थी। रवि घर में ही किराने की दुकान करता था। रवि की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, पंकज कुमार के घर में पत्नी रेखा देवी, 12 वर्षीय पुत्र जलज, नौ वर्षीय बेटी सजल के साथ ही पिता रामकिशन और मां सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज गांव बांकेगंज में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था।

गांव बांकेगंज खीरी के रवि कुमार का फाइल फोटो- फोटो : KHUTAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें