तिलहर। जैतीपुर मोड़ के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव की पहचान डभौरा गांव निवासी जावेद (30) के रूप में हुई, जबकि कपसेड़ा गांव के पास हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
बहन सायमा अनुसार, जावेद मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। अक्सर घर से बिना बताए निकल जाते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे जैतीपुर मोड़ स्थित यूनियन बैंक के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। मां तस्लीमन, पिता हिदायत, भाई फिरदौस, बहन सायमा, तरन्नुम व अंजुम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि एक युवक की पहचान हो गई है। दूसरे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद