शाहजहांपुर/जैतीपुर। मोहम्मदी रोड पर थाना रोजा क्षेत्र में दियूरिया मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए जबकि उनके दो वर्ष के मासूम बेटे की मौत हो गई।
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रूपापुर निवासी सुरजीत बाइक पर पत्नी कंचन और दो वर्षीय बेटे देवांश को बैठाकर शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे मोहम्मदी की ओर से आ रहे थे। दियूरिया मोड़ पर अचानक पीछे से आई मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी कंचन बेटे के साथ सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। सुरजीत को सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरने से मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ देर बाद देवांश ने दम तोड़ दिया। कंचन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर मैजिक लेकर भाग गया।