फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर/तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र के गांव सरजूपुर में अंकित की पत्नी जूली (22 वर्ष) और तिलहर के गांव गोबरसंडा में नन्हे कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप (29 वर्ष) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सरजूपुर में मेहनत-मजदूरी करने वाले अंकित की पिछले वर्ष मई महीने में शादी हुई थी। कस्बे में काम नहीं मिलने के कारण दो दिन पहले वह उत्तराखंड चला गया था। रविवार को जूली ने अपने कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव लटका देखकर सास ने शोर मचाया। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। बताते हैं कि पति के दूसरे प्रदेश में काम पर जाने से नाराज होकर उसने जान दी है।
इधर, गांव गोबरसंडा
में ज्योति की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। रविवार की दोपहर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्योति के शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका ज्योति के पिता बरेली भमौरा के बाहनपुर गांव निवासी भगवान दास कश्यप अन्य परिजन को सूचना दी। मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संतान नहीं होने के चलते ज्योति परेशान रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें