फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ मेल में महिला डॉक्टर के केबिन में यात्री ने की लघुशंका

Mon, 22 Jan 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल (12229) में शनिवार रात यात्री ने महिला डॉक्टर के केबिन में आकर लघुशंका कर दी। विरोध पर वह बहस करने लगा। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर में ट्रेन को रोककर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन

लखनऊ कमिश्नरेट की महिला डॉक्टर लखनऊ मेल ट्रेन में अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। एक-3 कोच में केबिन में दोनों अलग-अलग सीटों पर थे। शाहबाद (हरदोई) से ट्रेन गुजरने पर युवक आया और केबिन में आकर लघुशंका करने लगा। वह नशे में लग रहा था। डॉक्टर के पति व अन्य यात्रियों ने उसे राेकने का प्रयास किया तो आरोपी बहस करने लगा। इस पर ट्रेन में हंगामा हो गया।
यात्रियों ने टीटीई को सूचना देते हुए अभद्रता करने वाले की शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल को सूचित किया गया। शाहजहांपुर जीआरपी को अलर्ट किया गया। रात करीब 12.45 बजे ट्रेन को लाइन नंबर तीन पर लिया गया। इंस्पेक्टर रेहान अहमद के नेतृत्व में सिपाहियों ने पूरी बोगी को घेर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
विज्ञापन

रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रशांत शर्मा निवासी सेक्टर 23-संजय नगर मधुवन बापूधाम नगर गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रशांत लखनऊ से गाजियाबाद जा रहा था। वह बैंक में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें