शाहजहांपुर में बस को सीज करते एआरटीओ। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने बृहस्पतिवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। एआरटीओ ने दो टूरिस्ट और पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया। इनसे पांच लाख रुपये का शमन शुल्क मिलने की संभावना है।
एआरटीओ ने जलालाबाद क्षेत्र में जांच के दौरान दो टूरिस्ट बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते मिलीं। इन बस की बॉडी पर नियम विरुद्ध रंग-रोगन कराया गया था। दोनों बसों को सीज कर सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ा करा दिया गया। चेकिंग के दौरान पांच ओवरलोड वाहनों को भी पकड़ा गया। इनमें दो वाहन हाईवे, एक हरदोई रोड और एक जलालाबाद क्षेत्र से पकड़ा गया। एक वाहन में रेता, एक में पत्थर, दो में मक्का और एक वाहन में सीमेंट लदा था। सभी वाहनों को सीज कर आरसी मिशन क्षेत्र में खड़ा करा दिया गया।
एआरटीओ ने बताया कि वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में करीब पांच लाख रुपये का शमन शुल्क मिलने की संभावना है। यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।