सिंधौली (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर एक लाख 30 हजार रुपये की ठगी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करने गई थी। वहां उनकी 18 वर्षीय बेटी एक युवक संग चली गई। नौ जुलाई को नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होने पर सत्येंद्र बेटी को तलाशने नोएडा पहुंचा और उससे 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद गाड़ी कर सतेंद्र के साथ बेटी की तलाश की।
आरोप है कि शाम को सतेंद्र कमरे पर आकर ऑनलाइन खाना मंगाता था। कुछ दिन बाद सत्येंद्र ने बताया कि उसकी बेटी मिल गई है। उसे छुड़ाने के लिए 70 हजार रुपया देना होगा। खेत व जेवर गिरवी रखकर उसे रुपये दिए। आरोप है कि अकेला होने पर सत्येंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने आरोपी से रुपये मांगे तो उसने धमकाया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला नोएडा ट्रांसफर किया जाएगा। वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।