फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में दो किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
खुटार में अफीम के साथ पकड़े गए झारखंड के लल्लन कुमार और विपिन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान झारखंड के जनपद चतरा के थाना राजपुर के गांव जोरी के लल्लन कुमार और इसी थाना क्षेत्र के गांव दारियातु निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत के अनुसार बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हालात में खुटार मैलानी रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खड़े हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस ने मामले की जानकारी सीओ प्रवीण मलिक को दी। सीओ के पहुंचने पर युवकों के बैग की तलाश ली गई तो एक-एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरेली में मादक पदार्थों की बहुत मांग है और अफीम की अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन

वह झारखंड से अफीम लाकर बरेली में कुछ लोगों को बेच देते हैं। बृहस्पतिवार को भी बरेली के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए लल्लन कुमार और विपिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें