फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में शानू। स्रोत : मीडिया सेल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश के एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने टीम के साथ ग्राम पट्टी बख्श के सामने शारदा नहर की पटरी पर घेराबंदी की।
कांट के ग्राम कमलनैनपुर निवासी शानू ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में शानू के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल शानू का पुलिस ने अपनी निगरानी में कटरा सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद शानू को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। उसके ऊपर कांट और मीरानपुर कटरा थानों पर गोवध अधिनियम आदि के 18 मुकदमे दर्ज हैं। शानू पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
पुलिस मुठभेड़ की सूचना पर तिलहर सीओ ज्योति यादव भी मौके पर पहुंच गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने शानू और उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट लिखी है। पुलिस उसके अज्ञात साथी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें