फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लंगूर के काटने से दो लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
लंगूर के काटने से घायल मोहनपुर के धीरेंद्र दी​क्षित। संवाद
विज्ञापन
खुटार। गांव मोहनपुर में जंगल से आए लंगूर ने गोशिव और धीरेंद्र दीक्षित को काटकर घायल कर दिया। लंगूर काफी देर तक गांव में मौजूद रहा, इससे लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन

गांव के गोशिव वर्मा शुक्रवार शाम छह बजे बाइक से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में लंगूर ने काटकर घायल कर दिया। लंगूर के हमले के कारण गोशिव बाइक सहित गिर पड़े। बाइक से गिरने से उनके सिर में चोट आई है। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने लंगूर को भगाकर गोशिव को बचाया। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उनको सीएचसी लाए। इलाज के बाद डॉक्टर ने उनको घर भेज दिया।
इसके कुछ देर बाद लंगूर ने गांव के ही धीरेंद्र दीक्षित को काटकर गंभीर घायल कर दिया। उनके गर्दन में घाव हुआ है। परिजन धीरेंद्र को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रोहित पांडे ने गांव के लोगों की मदद से लंगूर को पकड़ लिया। लंगूर को किशनपुर वन सेंक्चुरी में छोड़ दिया गया है। संवाद

लंगूर के काटने से घायल मोहनपुर के धीरेंद्र दीक्षित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें