फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में युवती सहित दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना गोला के गांव बसलीपुर निवासी सुबोध कुमार शुक्रवार सुबह नौ बजे अपनी पत्नी शिल्पी देवी (22) के साथ बाइक से अपनी ससुराल पूरनपुर जा रहे थे। पूरनपुर रोड पर स्थित हिटौटा टोल प्लाजा के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने पर शिल्पी देवी सड़क पर जा गिरीं। शिल्पी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर एक अन्य घटना में गांव टाह खुर्द कलां निवासी शहजिल (25) शुक्रवार सुबह बाइक से खुटार आ रहे थे। रौतापुर कलां मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से शहजिल घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने शहजिल को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें