फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची की हत्या के 40 दिन के बाद रेलवे ने ठीक कराए कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रहने वाली वैशाली की आठ माह की बच्ची प्रीति की हत्या के बाद बड़ी लापरवाही सामने आई थी। रेलवे स्टेशन पर लगे 40 सीसीटीवी कैमरे खराब निकले थे। अब हत्याकांड के 40 दिन के बाद रेलवे ने कैमरे ठीक करा दिए हैं। इधर, जीआरपी ने भी चार कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कैमरे लगाए गए थे। परिसर में बंदर अधिक होने के कारण कैमरे खराब हो गए। आरपीएफ ने रेलवे को मेमो दिया था। 31 अगस्त की रात बच्ची की हत्या के बाद कैमरे खराब होने पर सुरक्षा की पोल खुल गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद कैमरे ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया। 40 दिन के बाद कैमरों को ठीक करा दिया गया। जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि कैमरे ठीक करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें