Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। फतेहगंज पूर्वी-दातागंज हाईवे पर बाइक को किसी वाहन से टक्कर लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में दावत से लौटते समय बाइक को किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी महेंद्र (25) और नन्हें (45) की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महेंद्र और नन्हें सोमवार शाम को बाइक से पड़ोस के गांव रसेवन में दावत में गए थे। रात 10 बजे दोनों घर वापस आ रहे थे। फतेहगंज पूर्वी दातागंज हाईवे पर बिहारीपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
नन्हें के हैं पांच बच्चे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेंद्र तीन भाइयों में बड़े थे। उनके पिता जगदीश होमगार्ड हैं। नन्हें के पांच बच्चे हैं। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी माया देवी के साथ खेती मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।