फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में शुभ, अदीबा और युवराज के मॉडल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 का पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज के सभागार में आयोजन किया गया। इसमें 31 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल कुमार व जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मॉडलों का अवलोकन किया। उनके साथ ही निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अबुल हसनात, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. शशांक पांडे, सुभाष चंद्र सिंह ने अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया।
जूनियर वर्ग में शुभ सक्सेना व अदीबा नाज प्रथम, यश कुमार और राघव त्रिवेदी द्वितीय तथा आलमीन व शीजा खानम का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में युवराज वर्मा का मॉडल प्रथम, अक्षिता त्रिपाठी व आन्या गंगवार का दूसरा और तनिष्क शर्मा एवं विमल कुमार का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में पांच-पांच छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला समन्वयक समग्र शिक्षा राजन प्रजापति, शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रेमशंकर सक्सेना, नेहा मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, संजय शंकर मिश्रा, महेंद्र कुमार, राम भजन, निधि प्रज्ञा, वैभव शुक्ला, रत्नेश शुक्ला, आनंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें