मृतक अनवर और विशाल के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हादसा हो गया। गांव थरिया के पास सुबह करीब 8:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो वर्ष के मासूम समेत तीन घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव समेचीपुर निवासी अनवर अपने साथी शकल्लु बाइक से शाहजहांपुर की तरफ आ रहे थे। इधर से कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला उल्फत नगर निवासी विशाल अपनी पत्नी सुहागा और दो साल के पुत्र को लेकर बाइक से जा रहे थे।
'हमारी शादी करवा दो': थाने पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस से कहा- हम करते हैं प्यार, लेकिन घरवाले नहीं तैयार
गांव थरिया के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार अनवर और दूसरी बाइक पर विशाल की मौत हो गई। विशाल की पत्नी और बेटा भी गंभीर घायल हुआ है। अनवर के साथी शकल्लू भी घायल हैं। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।