फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद डिवाइडर पार कर डीसीएम ने ऑटो को रौंदा, दो लोगों की मौत

Wed, 29 May 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। अचानक अनियंत्रित हुई डीसीएम ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद दूसरी साइड में जा रहे ऑटो से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
डीसीएम के नीचे दबा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास बुधवार सुबह चालक डीसीएम से नियंत्रण खो बैठा। डीसीएम वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद डिवाइडर पार कर ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो यात्रियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक डीसीएम वाहन शाहजहांपुर की ओर से जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। वह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली को टकराया फिर अपनी लेन पार कर दूसरी ओर जा रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और ऑटो में सवार सात घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान सेहरामऊ दक्षिणी के रहने वाले रमाकांत (30) और हरपाल (25) निवासी गांव रौरा की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर अमित कुमार ने मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

ये हुए घायल
छोटेलाल निवासी सेहरामऊ दक्षिणी, रामवीर निवासी गांव चंदगोई, सतेंद्र निवासी गांव रौरा, कुलदीप निवासी नई बस्ती थाना आरसी मिशन, प्रदीप निवासी गांव रौरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें