फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में दो लोगों की मौत

Mon, 03 Apr 2017 12:15 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पागल सियार के काटने से दो लोगों की मौत हो गई। एक हफ्ते से यह सियार खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला बोल रहा था। सियार के हमले में घायल दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि एक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने दोनों की रैबीज से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पीरगंज निवासी अल्ताफ की पत्नी शर्बत्ता सप्ताह भर पहले खेत में चारा काटने गई थीं। तभी सियार ने उन पर हमला बोल दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्होंने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव पश्चिमी मंझा निवासी रमेश और उनके पुत्र नलू को भी सियार ने खेत पर काम करते समय हमला बोलकर घायल कर दिया था। उन्हें भी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान रमेश की भी मौत हो गई। घायल नलू का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सियार के लगातार हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। वे खेतों पर काम करने जाने से डर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी सूचना के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें